मोदी के खिलाफ सारे मुस्लिम एक होकर मतदान करें : सिद्धू

कटिहार,पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने विवादित बयान देते हुए धर्म के आधार पर मुसलमानों को वोट देने की अपील की है। सिद्घू कटिहार लोकसभा सीट से कांग्रेसी उम्मीदवार तारिक अनवर के हक में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने मुस्लिम धर्म के लोगों से एकजुट होकर महागठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने की अपील करते हुए कहा छक्का मारो और मोदी को यहां बाउंड्री से पार कर दो। सिद्धू ने कहा कि मैं आपको चेतावनी देने आया हूं, क्योंकि यहां साजिश हो रही है। औवैसी जैसे लोगों को खड़ा कर आपके वोट को बांट कर ये जीतना चाहते हैं। मुस्लिम भाइयों आपकी आबादी 54 प्रतिशत है, आप जितने भी मुसलमान भाई है, आप सब मेरी पगड़ी है। आप जब भी पंजाब में काम करने जाते हैं। आपको इज्जत मिलती है। आपको पंजाब में कोई दिक्कत हो तो मैं वहां का मंत्री हूं। आप मुझे खड़ा पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *