दिल्ली की कोलकाता नाइट राइडर्स पर सात विकेट से आसान जीत, शिखर धवन बने जीत के नायक

कोलकाता, शुरुआती झटकों से उबरने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल मैच में निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 178 रन का स्कोर बनाया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने शिखर धवन के नाबाद 97 रनों की बदौलत कोलकाता को आसानी से सात गेंदों का खेल रहते हुए हरा दिया. आज दिल्ली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए कोलकाता को आमंत्रित किया। कोलकाता की शुरुआत धीमी रही। डेनली को इशांत शर्मा ने बिना खाता खोले पवेलियन वापस भेज दिया। इसके बाद गिल और रॉबिन उथप्पा ने मिलकर पारी संभालने की कोशिश की। दोनों ने 8.4 ओवर में 63 रन तक स्कोर को पहुंचाया। इसी ओवर में रबाडा की गेंद पर लंबा शॉट लगाने के चक्कर में उथप्पा को ऋषभ पंत ने कैच कर लिया। उथप्पा ने 30 गेंदों में धीमी गति से 28 रन बनाए जिसमें 4 चौके और एक छक्का शामिल था। नीतीश राणा भी धीमी गति से खेले उन्हें क्रिस मॉरिस ने 11 रन पर बोल्ड कर दिया। टिक कर खेल रहे गिल का विकेट 15 वें ओवर की दूसरी गेंद पर कीमो पॉल ने गिल को अक्षर पटेल के हाथों केस करवाते हुए चटकाया। उन्होंने 39 गेंदों में 65 रन बनाए जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे। दिनेश कार्तिक को रबाडा ने 2 रन के निजी स्कोर पर शिखर धवन के हाथों कैच करा दिया। दूसरे छोर पर रसेल का तूफान चल रहा था। रसेल ने मैदान के चारों तरफ चौके छक्कों की बौछार कर दी उन्होंने 21 गेंदों में 45 रन बनाए जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे। रसैल को क्रिस मॉरिस ने रबाडा के हाथों कैच कराया। कार्लोस कुछ खास नहीं कर सके लेकिन चावला ने 6 गेंदों में नाबाद 14 रन बनाकर स्कोर 178 पहुंचाने में मदद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *