दही से नियंत्रित रहता है हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल की अधिकता को रोकता है यह

नई दिल्ली, एक ताजा अध्ययन के मुताबिक, जब धमनी पर खून का दबाव सामान्य से अधिक हो जाता है तो हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति हो जाती है। हाई ब्लड प्रेशर के चलते ब्लड का सर्कुलेशन सही से नहीं हो पाता है। इस कारण से लोग अन्य बामारियों की चपेट में आ जाते हैं। कभी-कभी यह मौत का कारण बन जाता है। इसके अलावा दही से कई अन्य बीमारियों में भी फायदा होता है। दही का रोज सेवन करने से पेट से जुड़ी बामारियां नहीं होती हैं। इसके अलावा डाइजेशन को सही करने और वजन को नियंत्रित करने में दही बहुत मदद करता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर से परेशान लोगों के लिए दही बहुत फायदेमंद है। दही से खून में बनने वाले कोलेस्ट्रॉल की अधिकता को रोकता है। ताकि वह नसों में खून के प्रवाह पर असर न डाले और हार्टबीट सही बनी रही। एक शोध के अनुसार लंबे समय तक दही खाने वाले लोगों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या की आशंका कम रहती है। जो लोग रोज अपनी कैलोरी की मात्रा में से कम से कम दो प्रतिशत दही से हासिल की, उनमें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या पैदा होने की आशंका 31 फीसदी कम रही। यदि हाई ब्लड प्रेशर अधिक समय से ज्यादा रहता है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। वहीं, बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर कम नहीं होता है तो यह हार्ट अटैक जैसे रोगों को हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *