झांसी की रानी के बाद कंगना अब अम्मा की बायोपिक जया में आएंगी नजर

चैन्नई, बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने अपने जनम‎दिन पर एक खास अनाउंसमेंट की। ‎जिस खबर को सुनकर सभी हैरान हैं। इस साल कंगना रनौत ने बेहतरीन ल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ में झांसी की रानी का ‎किरदार ‎निभाया ‎था। ‎जिसे दर्शको ने काफी सराहा। तो अब कंगना राजनेता और अभिनेत्री जयललिता का रोल ऑन स्क्रीन प्ले करने वाली हैं। ‎इस ‎फिल्म के बारे में जन्म‎दिन के मौके पर जानकारी दी गई। वैसे कंगना रनौत हमेशा से ही अपनी यूनीक फिल्म च्वाइस के लिए जानी जाती रही हैं। क्वीन’ हो या फिर झांसी की रानी उन्होंने अपने हर किरदार के लिए फैंस से तारीफ पाई है ऐसे में पर्दे पर जयललिता का किरदार निभाना कंगना के ‎लिए कोई आसान काम नहीं है।
तमिलनाडु में जयललिता को ‘पुराची थलाईवी’ के नाम से भी जाना जाता रहा है, जिसका अर्थ होता है ‘क्रांतिकारी नेता’। इस फिल्म को दो भाषाओं तमिल और हिंदी में रिलीज किया जाएगा। पुराची थलाईवी की तर्ज पर फिल्म के तमिल संस्करण को थलाईवी नाम से रिलीज किया जाएगा। वहीं, फिल्म के हिंदी संस्करण का नाम जया रखा गया है। फिल्म का निर्देशन एएल विजय करेंगे। बता दें कि इस फिल्म की कहानी ‘बाहुबली’ और ‘मणिकार्णिका’ की कहानी लिख चुके लेखक केवी विजेंद्र प्रसाद ने लिखी है। हालांकि फिल्म को कब रिलीज होगी इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई । दक्षिण भारत में खासकर तमिलनाडु के लोगों के बीच भगवान की तरह पूजी जाने वाली जयललिता का निधन 5 दिसम्बर 2016 को हुआ था। जयललिता का जन्म एक तमिल परिवार में 24 फरवरी, 1948 में हुआ और वो कर्नाटक के मेलुरकोट गांव में पैदा हुई। मैसूर में संध्या और जयरामन दंपति के ब्राह्मण परिवार में जन्मीं जयललिता की शिक्षा चर्च पार्क कॉन्वेंट स्कूल में हुई। 15 साल की उम्र में तो उन्होंने कन्नड़ फिल्मों में अभिनेत्री का काम करना शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्होंने तमिल फिल्मों की ओर रूख किया। 1965 से 1972 के दौर में उन्होंने अधिकतर फिल्में एमजी रामचंद्रन के साथ की। फिल्मी कामयाबी के दौर में उन्होंने 300 से ज़्यादा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में काम किया। साल 1982 में उन्होंने राजनीति में कदम रखा। जिसके बाद उन्होंने एक या दो बार नहीं बल्कि 5 बार तमिलनाडु की सत्ता संभाली और मुख्यमंत्री बनीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *