नई दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी और इंडियन ओवरसीज़ कांग्रेस प्रमुख सैम पित्रोदा ने पुलवामा हमले को लेकर कहा है कि मुझे हमलों के बारे में ज्यादा तो पता नहीं है लेकिन यह हमेशा होते रहते हैं। मुंबई में भी हमले हुए थे। हम उस वक्त भी प्रतिक्रिया दे सकते थे और अपने विमान जवाबी कार्रवाई के लिए भेज सकते थे। लेकिन वह सही नहीं होता। मेरे हिसाब से दुनिया के साथ डील करने का यह सही तरीका नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि आठ लोग आते हैं और कुछ करते है तो इसके लिए आप पूरे देश (पाकिस्तान) को दोषी नहीं ठहरा सकते। कुछ लोग यहां आए और उन्होंने हमला किया इसके लिए पूरे देश को जिम्मेदार मानना बहुत बचकानी बात होगी। यही नहीं पित्रोदा ने भारतीय सेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक पर भी सवाल उठाए उन्होंने कहा कि क्या हमने पाकिस्तान में किस पर हमला किया? क्या हमनें वास्तव में 300 लोगों को मारा? गौरतलब है कि पुलवामा हमले के बाद से पूरे देश में दु:ख का माहौल रहा जब भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक कि तो देश की आम जनता ने भी राहत की सांस ली। इतने संवेदनशील मुद्दे पर पित्रोदा के इस तरह की बयानबाजी पर भाजपा ने सख्त रुख अपनाते हुए पलटवार किया। भाजपा ने इसे शर्मनाक बताया है। यही नहीं पित्रोदा ने पाकिस्तान के साथ बातचीत का समर्थन भी किया है।
पीएम ने कहा पित्रोदा के बयान को बताया शर्मनाक
– कहा 130 करोड़ लोग माफ नहीं करेंगे
तो पीएम मोदी ने सैम पित्रोदा के विवादित बयान को शर्मनाक बताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ,सैम पित्रोदा ने सेना का अपमान किया। 130 करोड़ लोग कांग्रेस को माफ नहीं करेंगे। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे विपक्ष के इस तरह के बयान पर सवाल उठाएं। पीएम मोदी ने सैम पित्रोदा को कांग्रेस का दरबारी बताया। उन्होंने कहा कि देश की जनता सेना के साथ हमेशा खड़ी है।
मोदी ने एक दूसरे ट्वीट में समाजवादी पार्टी नेता राम गोपाल यादव को निशाने पर लिया। मोदी ने ट्वीट किया, ‘विपक्ष आतंकवाद का समर्थन करने और सशस्त्रबलों से सवाल करने का आदी हो गया है। रामगोपाल यादव का बयान उन सबकी बेइज्जती है जिन्होंने कश्मीर को बचाने के लिए अपनी जान दे दी। यह हमारे शहीदों के परिवारों का अपमान है।’
सैम पित्रोदा ने एयर स्ट्राइक पर उठाए सवाल तो मोदी बोले देश की जनता माफ नहीं करेगी
