अजमेर आने के इच्छुक पाक श्रद्धालुओं को भारत ने वीजा देने से किया इनकार

इस्लामाबाद,भारत ने अजमेर जाने के इच्छुक 500 पाकिस्तानी श्रद्धालुओं को वीजा देने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्री पीर नूर-उल-हक कादरी ने बताया 500 पाकिस्तानी श्रद्धालुओं को गुरुवार को पड़ोसी देश जाना था, लेकिन भारत ने उन्हें वीजा देने से इनकार कर दिया है। कादरी ने बताया कि मंत्रालय ने भारतीय दूतावास से वीजा ठुकराने की सूचना मिलने के बाद एसएमएस के जरिए सभी श्रद्धालुओं को इसकी सूचना दे दी है। उन्होंने बताया भारतीय दूतावास ने अभी इन श्रद्धालुओं के पासपोर्ट वापस नहीं किए हैं। कादरी ने बताया कि पाकिस्तान ने एक साल में 5,600 सिख तीर्थयात्रियों और 312 हिंदू श्रद्धालुओं को वीजा दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *