‘सॉन्ग ऑफ द इयर अवॉर्ड’ मिलने से हनी सिंह की मां और सासु मां बहुत खुश हैं

मुंबई, मिर्ची म्यूज़िक अवॉर्ड समारोह 2019 में गायक योयो हनी सिंह ने अपने चार्टबस्टर गीत ‘दिल चोरी’ के लिए ‘सॉन्ग ऑफ द इयर अवॉर्ड’ का पुरस्कार हासिल किया। हनी सिंह ने अवॉर्ड के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है।। यो यो हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनकी मां और उनकी सास अपने हाथों में हनी सिंह के ‘दिल चोरी’ के लिए जीते गए ‘सॉन्ग ऑफ द इयर’ का प्रतिष्ठित पुरस्कार थामे हुए नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘दिल चोरी को मिला ‘सॉन्ग ऑफ द इयर अवॉर्ड’, मेरी मां और सासु मां बहुत खुश हैं।’ ‘दिल चोरी’ के साथ 2018 में वापसी करने वाले यो यो हनी सिंह ‘छोटे छोटे पेग’, ‘उर्वशी’ जैसे चार्टबस्टर गानों के साथ फैन्स का मनोरंजन कर चुके हैं और उनके कमबैक विडियो ‘मखना’ को यूट्यूब पर लाखों बार देखा गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *