पाक नहीं माना तो उसे कब्रिस्तान बनाने से कोई रोक नहीं सकता : विजयवर्गीय

इंदौर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पाक पर हमले के बाद कहा कि यह तो ट्रेलर है। आगे अगर पाकिस्तान नहीं माना तो उसे कब्रिस्तान बनाने से कोई रोक नहीं सकता। 56 इंच के सीने ने साहस दिखाया है। आगे-आगे देखिये अब मोदी जी क्या करते हैं।
सुबह राजवाड़ा पर आयोजित कार्यक्रम में कैलाश विजयवर्गीय बोल रहे थे। राजवाड़ा पहुंचे विजयवर्गीय ने सिटी बस में चढ़कर सवारियों को मिठाई खिलाई और वहां खड़े पुलिसकर्मियों को भी मिठाई खिलाकर बधाई दी। विजयवर्गीय ने कहा कि मंगलवार का दिन है पवनपुत्र का दिन है। जिस तरह से पवन सेना ने लंका में तबाही मचाई थी उसी तरह वायुसेना ने आज पीओके में तबाही मचाई है। पाकिस्तान को समझ लेना चाहिए कि ये तो ट्रेलर है और इसके बाद भी वह नहीं मानता है तो पाकिस्तान को कब्रिस्तान बनने से कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि 56 इंच के सीने ने यह साहस कर दिखाया है। ये 56 इंच सीने की सरकार है और लोगों का विश्वास था कि ये सरकार कुछ न कुछ करके दिखाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *