राखी सावंत को रॉकस्टार मानते हैं फैशन स्टाइल के लिए मशहूर रणवीर सिंह

मुंबई,फिल्म इंडस्ट्री में खुद एक रॉकस्टार की इमेज रखने वाले एक्टर रणवीर सिंह की एनर्जी के कई लोग दीवाने हैं। अपनी एक्टिंग के साथ ही अपने अजीब फैशन स्टाइल के लिए मशहूर रणवीर सिंह कई बार लोगों को अपने कपड़ों से हैरान कर चुके हैं। ऐसे में उनका हालिया बयान भी काफी हैरान करने वाला है। दरअसल खुद रणवीर सिंह के लिए बॉलीवुड का रॉकस्टार कोई और ही है। खबर के अनुसार उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में राखी सावंत रॉकस्टार जैसी लगती है। जानकारी के अनुसार रणवीर सिंह से एक इंटरव्यू में सवाल पूछा गया था कि वह इंडस्ट्री में किसे रॉकस्टार मानते हैं। इस पर जवाब देते हुए रणबीर ने कहा कि वह राखी सावंत को रॉकस्टार मानते हैं और वह उन्हें काफी पसंद भी है। इसी इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह ने यह बताया कि वह पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ ही अपनी बहन रितिका भवनानी के भी काफी क्लोज है। रणवीर सिंह ने यह भी कहा कि वह खुद को जितने बेहतर तरीके से जानते हैं, वैसा कोई और नहीं जानता। उन्होंने बताया कि वह खुद के अल्टर इगो को अपने लिए रात के 2 बजे का साथी मानते हैं। गौरतलब है कि रणवीर सिंह फिलहाल, 14 फरवरी को रिलीज होने वाली अपनी फिल्म ‘ गली ब्वॉय’ के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। इसके बाद वह कपिल देव की लाइफ पर आधारित बायोपिक फिल्म ’83’ की शूटिंग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *