हेल्थ के लिए नेल पॉलिश है नुकसानदायक,हो सकती है वजन बढने का कारण

लंदन,नेल पॉलिश आपकी हेल्थ के लिए काफी नुकसानदायक है? नेल पॉलिश भले ही आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हो, लेकिन यह आपकी वज़न बढ़ने का भी कारण हो सकती है। इसका खुलासा एक स्टडी में हुआ है। नेल पॉलिश में उपयोग किया जाने वाला केमिकल ट्रिफनायल फास्फेट बॉडी को काफी नुकसान पहुंचाता है। नैचुरोपैथ, मरिसा मेलवसो के अनुसार, कुछ स्टडीज़ में यह बात सामने आई है कि ट्रिफनायल फास्फेट एन्डोक्राइन में गड़बड़ी पैदा कर देता है, जिसका सीधा मतलब है कि यह हमारे हॉर्मोनल सिस्टम पर असर डालता है। इसकी वजह से वजन बढ़ने के अलावा बाकी परेशानियां हो सकती हैं। इस स्टडी में दो दर्जन से भी ज़्यादा महिलाओं ने भाग लिया। इसमें पाया गया कि नेल पॉलिश लगाने के 10 से 14 घंटों के बाद उन महिलाओं में की बॉडी में नेल पॉलिश में उपयोग होने वाला केमिकल ट्रिफनायल फास्फेट पाया गया। इस स्टडी के सह-लेखक जोहना कांगलटन ने कहा कि सबसे ज़्यादा चिंता की बात तो यह है कि नेल पॉलिश को महिलाओं और लड़कियों को बेचा जा रहा है और वे भी बढ़-चढ़कर इसका इस्तेमाल कर रही हैं। इससे भी ज़्यादा चिंता का विषय है कि नेल पॉलिश लगाए जाने के कुछ देर बाद ही इसमें मौजूद केमिकल बॉडी के अंदर प्रवेश कर जाता है। शोधकर्ताओं ने 10 नेल पॉलिशों का भी टेस्ट किया और पाया कि उनमें से करीब 8 नेल पॉलिशों में ट्रिफनायल फास्फेट केमिकल पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *