सलमान फिर बनेंगे ‘चुलबुल पांडेय’, कोरियन फिल्मों पर अटका दिल

मुंबई, बालीवुड के बजरंगी भाई जान सलमान भाई का दिल कोरियन फिल्मों पर अटका हुआ है। अभी उनकी ‘भारत’ का काम खत्म भी नहीं हुआ है कि उन्होंने दूसरी कोरियन फिल्म का रीमेक साइन कर लिया है। भारत कोरियन फिल्म ‘ओड टु माय फादर’ का रीमेक है। इसके बाद सलमान दूसरी सफल कोरियन फिल्म ‘वेटरन’ के रीमेक में नजर आएंगे। इस फिल्म में सलमान खान एक बार फिर पुलिसवाले के रोल में नजर आने वाले हैं। लेकिन ये थोड़ा हटके किरदार होगा। खबरों के मुबातिक, सलमान का ये किरदार ‘चुलबुल पांडेय’ की तरह नहीं होगा। सलमान के साथ इस फिल्म में एक और एक्टर नजर आने वाला है। फिलहाल दूसरे एक्टर के नाम का खुलासा तो नहीं किया गया है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो वह नेगेटिव किरदार होगा और सलमान भाई का दुश्मन होगा। फिल्म में एक्शन, थ्रिल और कॉमेडी का बढ़िया डोज़ होगा, लेकिन इससे पहले वह ‘भारत’ और ‘दबंग 3’ का काम खत्म करेंगे। भारत में इस साल ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। वहीं ‘दबंग 3’ की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। यह 100 दिनों में पूरी की जाएगी और साल के आखिर तक वेटरन पर काम शुरू हो जाएगा। कुछ फिल्म मेकर्स साउथ की फिल्में रीक्रिएट कर रहे हैं, लेकिन सलमान कोरियन फिल्में कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *