लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की सोशल मीडिया टीम सक्रिय, चुनाव जीतने का खाका तैयार

नई दिल्ली, एक बार फिर आगामी लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका में होगा। भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए सोशल मीडिया का किस तरह उपयोग किया जाएगा, इसको लेकर खाका तैयार करने में जुटा है। सोशल मीडिया टीम को अबकी बार 400 के पार का विजय मंत्र भी दिया है। दिल्ली सोशल मीडिया प्रभारी डॉ. विजय चौथाईवाला का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से हम सकारात्मक राजनीति करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उन्होंने नमो अगेन 2019 विजय संकल्प दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि 2019 का चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हमें जनता के बीच केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ले जाने की आवश्यकता है। सोशल मीडिया इसका एक बड़ा माध्यम है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिर्फ वायदे करते है। सोशल मीडिया पर उन्हें भी बेनकाब करने की आवश्यकता है। इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रत्युष कंठ, सह प्रभारी नीलकांत बख्शी, मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराहा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *