सुंदर दिखने का सम्बन्ध स्वस्थ और ताकतवर रहने से ही : गीता

मुम्बई,पहलवान गीता फोगाट का मानना है कि एक महिला केवल स्वस्थ और ताकतवर होने पर ही सुंदर दिख सकती है। राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली गीता में डिजाइनर रीना सिंह के लेबल ‘इक्का’ के लिए रैम्प पर चलीं। पहली बार रैम्प वॉक करने वाली गीता ने कहा, ‘मैं पहली बार रैम्प पर चलीं। कुश्ती के मैदान में उतरने से अधिक यहां डर लगा। यह अच्छा अनुभव था।’उन्होंने कहा कि अंदरूनी ताकत सबसे जरूरी है। अगर आप अंदर से मजबूत नहीं हैं तो बाहर से सुंदर नहीं दिख सकते। मेरे यहां आने का लक्ष्य यह संदेश देना ही था। भारत की सुंदर ताकतवर महिलाओं के सम्मान में आयोजित शो में विभिन्न क्षेत्रों की 11 महिलाएं शो स्टॉपर थीं। गीता के अलावा तिलोत्तमा शोम, सयानी गुप्ता, थिएटर कलाकार आइशा सैयद और शेफ सारा टॉड भी यहां शो स्टॉपर थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *