ग्रहण से केवल प्रकृति ही नहीं बल्कि मनुष्यों पर भी प्रभाव पड़ता है, बदलती है दशा

नई दिल्ली,ज्योतिष के अनुसार ग्रहण से केवल प्रकृति ही नहीं बल्कि मानवों पर भी प्रभाव डालता है। जब-जब ग्रहण होते हैं तो वातावरण में कुछ न कुछ हलचल ज़रूर होती है ठीक उसी तरह ग्रहण का असर राशियों पर भी देखने को मिलता है। हर साल सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण होते हैं। बात 2019 यानि इस साल की करें तो इस साल 2019 में कुल 5 ग्रहण हैं। जिनमें से 2 चंद्रग्रहण होंगे और 3 सूर्यग्रहण। इनमें से साल का पहला ग्रहण पहले महीने जनवरी के पहले ही सप्ताह में पड़ा था। वहीं साल का दूसरा ग्रहण और पहला चंद्रग्रहण 21 जनवरी को पड़ा है। यह इसलिए भी खास है क्योंकि यह ग्रहण पौष पूर्णिमा पर पड़ा है। इस साल पड़ने वाले ग्रहण।
2 जुलाई, 2019
साल का दूसरा सूर्यग्रहण 2 जुलाई को होगा। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा लेकिन खास बात ये है कि ये ग्रहण भी भारत में नज़र नहीं आएगा।
26 दिसंबर, 2019
ये सूर्य ग्रहण साल का आखिरी ग्रहण होगा। जो 26 दिसंबर को होगा।
साल 2019 के चंद्र ग्रहण
साल 2019 में कुल 2 चंद्रग्रहण होंगे। इनमें से केवल एक ग्रहण ही भारत में दिखाई देगा। पहला 21 जनवरी को हुआ ग्रहण भारत में नज़र नहीं आया।
पहला चंद्रग्रहण 21 जनवरी, 2019 को पौष पूर्णिमा पर सुबह 10.11 बजे से लेकर 11.12 बजे तक रहा। ये ग्रहण भी भारत में नज़र नहीं आया।
वहीं दूसरा चंद्रग्रहण 16 जुलाई, 2019 को होगा। ये ग्रहण भारत में भी नज़र आएगा जो रात 1.31 से सुबह 4.29 तक रहेगा। ये आंशिक चंद्रग्रहण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *