नई दिल्ली,प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने पर रेलवे बोर्ड के सचिव रजनेश सहाय का तबादला हो गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सहाय के तबादले को मंजूरी दे दी। सहाय की अगली तैनाती का फैसला अभी लंबित है।
सिंह के ओएसडी ने रेलवे की एक पत्रिका में लिखे लेख में रेल मंत्री पीयूष गोयल के कामकाज पर ‘उंगली उठाई’ थी और वरिष्ठ अधिकारियों की बुद्धिमत्ता पर भी सवाल किए थे। इसके बाद रेलवे बोर्ड के सचिव रंजनेश सहाय ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को पत्र लिखकर भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा के 2005 बैच के अधिकारी संजीव कुमार को ‘शासकीय शिष्टाचार और दुराचार’ के लिए तुरंत हटाने के लिए कहा था। 1985 बैच के भारतीय रेल यातायात सेवा (आईआरटीएस) के अधिकारी सुशांत कुमार मिश्रा को रेलवे बोर्ड का नया सचिव बनाया गया है।
मंत्री के ओएसडी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने वाले रेलवे बोर्ड के सचिव का तबादला