लखनऊ,साल 2019 का आगाज होते ही लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। राजनीतिक पार्टियां अब आम चुनाव को देखते हुए अपने कदम को आगे बढ़ी रही हैं। उत्तरप्रदेश की वीआईपी लोकसभा सीटों में शुमार अमेठी पर भी सभी की नजरें हैं। क्योंकि यहां से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सांसद हैं। 4 जनवरी को राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दोनों ही यहां का दौरा करने वाले है। बता दें कि 2014 में स्मृति ईरानी ने यहां से लोकसभा चुनाव लड़ा था। अब दोनों एक साथ यहां का दौरा कर फिर से अपनी दावेदारी पेश कर रहे है। जहां भाजपा और खासकर केन्द्रीय मंत्री स्मृति अमेठी को लेकर लगातार अपनी सक्रियता दिखाती रही है। पिछले 15 दिनों में स्मृति का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले वह अमेठी को 77 करोड़ योजनाओं की सौगात दे चुकी हैं और उन्होंने यहां नवोदय विद्यालय में रोजगार मेले का शुभारंभ भी किया था।
कई कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं राहुल गांधी
अमेठी सांसद के प्रतिनिधि चंद्रकांत दुबे ने बताया कि राहुल गांधी चार जनवरी को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचने वाले, वह लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाईअड्डे पर उतरकर सड़क मार्ग से अमेठी पहुंचकर, जहां वह विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेगा।
कंबल बांटने आ रही हैं स्मृति
अमेठी में चार जनवरी को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को बनाया गया है।
भाजपा के लोकसभा संयोजक राजेश मसाला की मानें तो केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी चार जनवरी को अमेठी पहुंच रही हैं। इस दौरान वह आवासीय विद्यालय की आधारशिला रखेंगी और अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बाद से भाजपा लगातार अमेठी पर फोकस किए हुए है। अभी बीते दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी अमेठी में एक जनसभा की थी। स्मृति ईरानी भी लगातार यहां सक्रिय रहती हैं।
अमेठी में दावेदारी की जंग,4 जनवरी को आमने-सामने रहने वाले हैं राहुल-स्मृति