अक्षरा सिंह के भोजपुरी गाने के लाखों हुए दीवाने

मुंबई,भोजपुरी सिनेमा में बतौर अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अच्छी खासी पहचान बना रखी है। उनके डांस की धाक है, लेकिन इन दिनों अक्षरा अपनी आवाज़ को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। हाल ही में आया उनका भोजपुरी गाना काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। भोजपुरी जगत में अपने जबर्दस्त डांस से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अक्षरा सिंह, इन दिनों यूट्यूब पर छाई हुई हैं। लेकिन इस बार वे अपने डांस के चलते नहीं, बल्कि अपने लेटेस्ट भोजपुरी गाने की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में भोजपुरी यूट्यूब चैनल, वेव म्यूजिक पर अक्षरा सिंह का गाना ‘कवलेजीया बलमुआ’ का ऑडियो रिलीज किया गया, जोकि यूट्यूब पर आते ही धमाल मचा रहा है। बता दें इस गाने को ख़ुद अक्षरा सिंह ने ही गाया है। इसके अलावा पवन सिंह और अक्षरा सिंह की फिल्म ‘सत्या’ का एक गाना ‘तनी फेर दी बलम जी करवटिया’ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। गाने का ये वीडियो तकरीबन 42 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *