मुसलमानों के पूर्वजों का रक्त संबंध हिंदू हिंदुओं से ही – VHP

लखनऊ, विधान परिषद सदस्य बुक्कल नवाब द्वारा हनुमान जी को मुस्लिम बताए जाने पर विश्व हिंदू परिषद ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बुक्कल नवाब सहित भारतवर्ष में रहने वाले अधिकतर मुसलमानों के पूर्वजों का रक्त संबंध हिंदू हिंदुओं से जुड़ा हुआ है। हनुमान जी को अपना मान कर उन्होंने सिद्ध कर दिया कि भगवान राम भगवान कृष्ण और हनुमान जी भी हमारे ही देवी देवता हैं।
विश्व हिंदू परिषद प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा बुक्कल नवाब ने जो बयान दिया है वह कहीं ना कहीं यह प्रदर्शित करता है कि भारत में रहने वाले अधिकतर मुसलमानों ने गुलामी काल में तलवार और धर्म ग्रंथों के बल पर मुस्लिम धर्म को स्वीकार किया था जिन्हें अब अपनी घर वापसी करनी चाहिए। उन्होंने कहा भगवान राम तथा उनके अनन्य सेवक सेवक हनुमान जी ने संपूर्ण राष्ट्र को एक सूत्र में जोड़ने का काम किया है। उत्तर दक्षिण पूरब और पश्चिम मे आज भी वह समाज को एक सूत्र में बांधने का काम कर रहे हैं, बुक्कल नवाब का बयान भी इसी परिपेक्ष में माना जाना चाहिए। हनुमान जी कलयुग में आज भी समाज की रक्षा कर रहे हैं और बुक्कल नवाब का बयान कहीं ना कहीं हनुमान जी से सुरक्षा प्राप्त करना और मुस्लिम समाज को संदेश देने वाला है कि आपके पूर्वज भी हनुमान ही हैं। इसलिए उनके शरण मे आने पर ही कल्याण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *