भोपाल,मध्यप्रदेश विधानसभा का मतदान हो चुका है। विधानसभा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों ने अपने खर्च की जानकारी चुनाव आयोग को प्रस्तुत कर दी है। चुनाव आयोग द्वारा उम्मीदवारों के लिए अधिकतम सीमा 28 लाख रूपए खर्च करने की निर्धारित की गई है। किंतु किसी भी प्रत्याशी ने 28 लाख रुपए खर्च नहीं किए हैं जिन प्रत्याशियों की जानकारी सामने आई है। उसमें सबसे ज्यादा राशि खर्च करने वाले में सूबेदार सिंह का नाम शामिल है। इन्होंने 20 लाख 42 हजार रुपये खर्च करने की जानकारी दी है। वहीं कांग्रेस के रजनीश सिंह ने केवलारी विधानसभा क्षेत्र में 20 लाख 5 हजार रुपये खर्च करने की जानकारी दी है।
चुनाव आयोग को जो खर्च का हिसाब उम्मीदवारों ने जमा किया है। उसमें भाजपा के उम्मीदवार खर्च करने के मामले में आगे रहे हैं वहीं कांग्रेसी उम्मीदवार भाजपा की तुलना में खर्च करने के मामले में काफी पीछे रहे हैं।
5000 में लड़ लिया चुनाव
राष्ट्रीय रक्षक पार्टी के उम्मीदवार रामगोपाल ने केवल 5000 रुपये खर्च करने का ब्यौरा जमा किया है। वही पंधाना से बसपा के उम्मीदवार बहादुर सिंह डावर ने 8500 रूपये खर्च किए जाने का हिसाब चुनाव आयोग को प्रस्तुत किया है। अभी तक जो जानकारी मिली है। उसके अनुसार कांग्रेस की सुनीता पटेल जो गाडरवारा से प्रत्याशी थी उन्होंने चुनाव में मात्र दो लाख 41000 रूपये खर्च किए हैं वहीं भाजपा के गौतम पटेल ने मात्र 3 लाख 76 हजार रुपए खर्च करने की जानकारी दी है।