सुशांत को तैमूर डॉल देने पर राजी हो गई सारा

मुंबई, ‘केदारनाथ’ से बॉलिवुड में डेब्यू करने जा रहीं सैफ और अमृता की बेटी सारा अली खान को हाल में एक रिऐलिटी शो में तैमूर डॉल थमा दी गई थी। जब इस बारे में सुशांत को पता चला तो उन्होंने सारा से ही एक तैमूर डॉल मांग ली। हाल में दिए गए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सारा से उस घटना के बारे में पूछा गया जब उन्हें शो पर तैमूर डॉल थमाई गई थी। इस शो में सुशांत भी आए थे लेकिन वह बीच में ही शो छोड़कर चले गए थे। जब सुशांत को तैमूर डॉल के बारे में पता चला तो उन्होंने सारा से एक ऐसी डॉल मांग ली। इसके जवाब में सारा इस बात के लिए राजी हो गईं के वह सुशांत को एक तैमूर डॉल दे देंगी। बता दें कि सारा अली खान फिल्म ‘केदारनाथ’ से सुशांत सिंह राजपूत के ऑपोजिट बॉलिवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक कपूर ने किया है और यह 7 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर को लेकर लोगों का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों तैमूर अली खान जैसी डॉल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थीं। यहां तक कि इस डॉल के बारे में करीना और सैफ ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। बाद में एक रिऐलिटी शो में सारा को भी हाथ में तैमूर डॉल थामे देखा गया था। ऐसा लगता है कि सारा के को-ऐक्टर सुशांत को भी तैमूर बहुत पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *