प्रियंका-निक मेहमानों को देंगे चांदी के सिक्के!

मुंबई,बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बहुत जल्द शादी करने जा रहे हैं। दोनों ही तरफ से शादियों की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बताया जाता है कि प्रियंका और निक की शादी दिसंबर के पहले हफ्ते में ही होने वाली है। इस लिए भी शादी की ज़ोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं। सूत्रों की मानें तो शादी में आने वाले मेहमानों की लिस्ट और गिफ्ट भी फाइनल हो चुके हैं। वैसे आपको बतला दें कि शादी से पहले की रस्मों और रिवाजों के साथ ही साथ समारोह की जानकारी तो पहले ही सभी के सामने आ चुकी है, ऐसे में दावा किया जा रहा है कि मेहमानों को दिए जाने वाले रिटर्न गिफ्ट के बारे में भी अब पता चल गया है। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका और निक अपने मेहमानों को खास तरह के चांदी के सिक्के भेंट करेंगे। इन सिक्कों में एक तरफ प्रियंका और निक के नाम का पहला अक्षर होगा तो दूसरी तरफ मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की तस्वीर उकेरी हुई होगी। इस प्रकार विदेशी दूल्हे के साथ प्रियंका भारतीय रस्मों-रिवाज को मनाते हुए शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इस शादी में भारतीय ट्रेडिशनल पहनावे भी नजर आएंगे, जिसमें राजस्थानी टच भी होगा। यह इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि शादी जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में होने की बात जो हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *