सीरियल किलर की पसंदीदा जगह थी दिल्ली, बनाए कई शिकार

नई दिल्ली,दिल्ली में मासूम से रेप के बाद हत्या के आरोपी सुनील से पूछताछ चल रही है। आरोपी ने ऐसी बातें कबूली हैं जो हैरान कर देने वाली हैं। आरोपी एक सीरियल किलर है और उसने 9 हत्याओं की बात कबूली है। उसने बताया कि सबसे ज्यादा दिल्ली में वह बच्चियों को शिकार बनाता था। उसने बताया कि पिछले साल संगम विहार में 16 साल की युवती से उसने छेड़छाड़ की थी। एक स्थानीय अदालत ने सुनील की पुलिस हिरासत एक दिन के लिए बढ़ा दी थी और उसे सिविल लाइन पुलिस स्टेशन भेज दिया। जनवरी 2017 में गायब हुई बच्ची के बारे में भी उससे पूछताछ की गई। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कोर्ट से सुनील की रिमांड देने की मांग की थी लेकिन कोर्ट ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि अभी गुड़गांव पुलिस की पूछताछ पूरी नहीं हुई है। कोर्ट में सुनील के फिंगर प्रिंट भी लिए जाने हैं। इसके बाद आरोपी को सदर पुलिस के हवाले किया जा सकता है जिससे 2016 में हुई एक बच्ची की हत्या के बारे में भी पूछताछ की जा सके। सुनील को गुड़गांव में 3 साल की बच्ची से रेप और हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 2013 के एक रेप के मामले में भी वह जांच के दायरे में है। पुलिस ने कई मामले में सुनील के शामिल होने की जांच की। पूछताछ में सुनील ने बताया कि दिल्ली उसकी पसंदीदा जगह है। वह संगम विहार में रहता था और वहीं अपने शिकार की तलाश करता था। उसने बताया कि सबसे ज्यादा वह भंडारे के पास घटना को अंजाम देता था। इसके अलावा वह कई शादियों में भी शामिल हुआ। गुड़गांव पुलिस ने बताया कि संगम विहार पुलिस को जरूरी जानकारियां दे दी गई हैं। इसके अलावा उसने मोती बाग और पुरानी दिल्ली की घटना के बारे में भी अहम जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *