भाजपा सरकार ने लडख़ड़ाते राजस्थान को खड़ा किया-राजे

जयपुर,मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज ब्यावर में चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुए विकास, शिक्षा, चिकित्सा, पानी, बिजली, सडक़ पर विपक्षी कांग्रेस के द्वारा किए जा रहे कुप्रचार को घेरा कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में राजस्थान का विकास लडख़ड़ा रहा था राज्य को विकास के लिए 10 साल और मांगने के साथ दावा किया गुजरात मॉडल को हूबहू राजस्थान की धरा पर उतार दूंगी।
राजे ने कहा कि कांग्रेस ने जो काम 50 साल के शासन में नहीं किए उसे मोदी के साढे चार साल और राजे की पांच साल की सरकार ने करके दिखा दिया उन्होने कहा कि आज प्रदेश की कोई ढाणी नेशनल, हाइवे विकास से अछूता नहीं है छह लाइन के रोडो के साथ शिक्षा के क्षेत्र में कांग्रेस के 50 साल के विकास को लांघा है। उन्होने कहा कि पानी, बिजली, किसानों को मूलभूत समस्याओं से निजात दिलाने के साथ ही कांग्रेस का मुफ्त दवा योजना, मनरेगा को बंद करने का कुप्रचार गलत साबित हो रहा है। सभा में पहुंची भीड़ के साथ मुखातिब होते हुए कहा कि जनता को और विकास पसंद है तो भाजपा को एक बार फिर से कम से कम 10 साल सेवा करने का मौका दें राजस्थान की धरा पर गुजरात के मॉडल को हूबहू उतार दूंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *