जगदलपुर,पुलिस ने आज शनिवार को अलग-अलग जगहों से 6 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक तीन लाख की महिला नक्सली भी शामिल है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दंतेवाड़ा जिले में सर्चिंग के दौरान 3 लाख की ईनामी महिला नक्सली और 1 लाख के इनामी नक्सली समेत 4 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सली हत्या, लूट, आगजनी जैसे कई मामलों में शामिल है। नक्सलियों में 3 लाख इनामी महिला नक्सली मीना तेलाम, मंगले तेलाम, भीमा कुंजाम और 1 लाख की इनामी नक्सली जो जनमलिशिया का कमांडर दशमन कवासी है।
इधर नाराणपुर जिले में आज शनिवार दोपहर ओरछा थाने के तहत आने वाले बेटेकाल इलाके में आज दोपहर नक्सली पुलिस-मुठभेड़ में पुलिस को भारी पड़ते देख नक्सली भाग निकले। सर्चिंग के दौरान 1 लाख की इनामी महिला नक्सली आयतो बैजामी और लक्ष्मण सोरी को घटना स्थल से गिरफ्तार किया गया। जहां एक भरमार बंदूक, नक्सली साहित्य बरामद किया गया।
तीन लाख की इनामी महिला सहित 6 नक्सली गिरफ्तार