भाजपा को मिलेंगे अल्पसंख्यकों के 90 फीसदी वोट : शाहनवाज

देवास, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जाति और धर्म के आधार पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि प्रदेश के अल्पसंख्यक 90 फीसदी मतदान तो करेंगे, लेकिन कांग्रेस के नहीं बल्कि उनके वोट भाजपा को जाएंगे। यह बात गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने देवास में स्थानीय प्रत्याशी गायत्री राजे पंवार के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिवराजसिंह चौहान जी की सरकार ने अल्पसंख्यकों के कल्याण और उनके विकास के लिए कई कदम उठाए हैं।
बिना भेदभाव विकास कर रही शिवराज सरकार
सभा को संबोधित करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार ने बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाई हैं और इनमें से कई योजनाएं अल्पसंख्यक वर्ग के लिए भी हैं। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार ने हज यात्रा के लिए इंदौर भोपाल से प्वाइंट बनाकर उड़ान शुरू की। राजधानी भोपाल में हज हाउस बनाया। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत लाखों अल्पसंख्यक कन्याओं के निकाह भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई संबल योजना का लाभ भी हर जाति और धर्म के लोगों के साथ अल्पसंख्यकों को भी मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *