रायपुर,भारतीय जनता पार्टी ने आज पूरे प्रान्त में कमल दीपावली मनाई। इसके लिए प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के साथ ही एकात्म परिसर और पार्टी के सभी जिला मुख्यालय एवं मंडल व बुथ स्तर तक परिवारों में रंगोली डालकर कमल फूल बनाकर प्रदेश भर में शुभकामना संदेश प्रसारित किया गया। दीपावली के अवसर पर धनतेरस के एक दिन पूर्व आयोजित इस कार्यक्रम में कमल फूल से सजे रंगोली में दीप प्रज्वलन कर दीपावली की शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी गई। कमल दीपावली कार्यक्रम के प्रभारी लोकेश कावडिय़ा ने बताया कि प्रदेश भर में एक ही समय निर्धारित शाम को 5 से 8 बजे के मध्य इस कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नये उत्साह का संचार हुआ है और प्रदेश भर के हमारे देवतुल्य कार्यकर्ता पुन: जीत के लिए नये जोश के साथ चुनावी आभियान में जुट गये हैं। एकात्म परिसर में हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी अनिल जैन, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय मयूख, पवन साय, सुनील सोनी, सच्चिदानंद उपासने, डॉ. सलीम राज, नवीन मार्कण्डेय, आरिफ नियाजी के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश भर के भाजपा दफ्तरों में कमल दीवाली मनाई गई