एसके सेठ MP हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे

जबलपुर,मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हेमंत गुप्ता का चयन सुप्रीम कोर्ट जज के रूप में हो गया है। उनके स्थान पर अब जबलपुर खंडपीठ में पदस्थ प्रशासनिक न्यायाधीश एसके सेठ को अगला मुख्य न्यायाधीश बनाया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने उनके नाम पर स्वीकृति दे दी है। केंद्र सरकार और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद मुख्य न्यायाधीश मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के रूप में उनके नियुक्ति वारंट जारी होने की प्रक्रिया पूर्ण होगी। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में पैरवी करते हुए और न्यायमूर्ति के रूप में काम करते हुए चीफ जस्टिस बनने वाले दूसरे न्यायमूर्ति एसके सेठ होंगे। उल्लेखनीय है, इसके पूर्व 1978 में में न्यायमूर्ति जीपी सिंह को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *