इंदौर,कल इंदौर में पनामा पेपर्स मामले को लेकर जुबान फिसलने के 24 घंटे बाद ही कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गाँधी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और कहा की भाजपा शासन में इतने भ्रष्टाचार हुए हैं कि वह कंफ्यूज होकर शिवराज के बेटे का नाम ले बैठे,जबकि हकीकत में वह रमन और उनके बेटे का नाम लेने वाले थे .
राहुल इसके बाद भी तंज कसने से नहीं चूके उन्होंने कहा शिवराज ने तो व्यापम और इ टेन्डर जैसे घोटालों को अंजाम दिया है ,मालवा के दौरे पर आये राहुल आज सबेरे सम्पादकों और पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे .दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को मध्य प्रदेश की एक रैली में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय पर पनामा घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया तो शिवराज सिंह और उनके बेटे कार्तिकेय आगबबूला हो उठे और कहा कि वह उनके विरुद्ध मानहानि का दावा करेंगे। बाद में कांग्रेस अध्यक्ष ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि वह दरअसल कार्तिकेय नहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के बेटे का नाम लेना चाहते थे, जिनका नाम पनामा पेपर्स में आया है।
राहुल अपने उस बयान के 24 घंटे के अंदर ही सफाई दे दी है। राहुल ने कहा मध्य प्रदेश और भाजपा शासित राज्यों में इतने घोटाले हुए हैं कि वह कन्फ्यूज़ हो गए थे।
… जुबान फिसलने पर राहुल बोले मैं कंफ्यूज हो गया था, शिवराज ने तो व्यापम घोटाला किया