जयपुर,झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बीजेपी बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में राजस्थान के मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा की। बीजेपी बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए वसुंधरा राजे ने कहा कि मेरा झालावाड़ से 30 सालों का अटूट रिश्ता है, जो अंतिम सांस तक बना रहेगा। उन्होंने कही कि यह रिश्ता मुख्यमंत्री और कार्यकर्ताओं का नहीं, बल्कि मां- बेटे, मां- बेटे, भाई- बहन के बीच का है। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया है। साथ ही उन्होंने यह बताया कि उनसे भी जो बन पड़ा उन्होंने पूरे मन से झालावाड़- बारां के लोगों के लिए किया है। इसी कारण आज के झालावाड़- बारां और 30 साल पहले के झालावाड़- बारां के विकास में काफी अंतर दिखाई पड़ता है। राजे ने कहा कि यह चुनाव वह नहीं झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र का हर व्यक्ति लड़ेगा। यहां उम्मीदवार वह नहीं सभी कार्यकर्ता होंगे।
आगे बोलते हुए कहा कि चुनाव के दौरान उनका ध्यान 200 विधानसभा सीटों पर रहेगा, जिनमें से 100 सीटों पर विशेष ध्यान देना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम पूर्ण बहुमत के साथ राजस्थान में ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएंगे। राजे में यह भी कहा कि प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार राहुल गांधी को बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा पैदा की गई आज की स्थिति के कारण विधानसभा वार सभाएं करनी पड़ रही है। आगे बोलते हुए वसुंधरा ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2008 में विषम परिस्थितियों के बाद भी हम 78 जीते जीते थे, 4 सीटर जनता दल यू एवं बीजेपी के बागियों ने जीती थी। यदि हम 8 और सीट जीत लेते तो उस समय हमारी सरकार बन जाती। 8 सीटों में से 6 तो झालावाड़- बारां की ही रह गई, परंतु इस बार ऐसी गलती नहीं होगी, इस बार हमारी सरकार बनेगी।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र से ही लड़ेंगी चुनाव