बीजापुर में नक्सलियों द्वारा विस्फोट में CRPF के पांच जवान शहीद,एक घायल

बीजापुर,बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार को नक्सलियों द्वारा किये गए बम विस्फोट में 5 जवान शहीद हो गए जबकि एक गंभीर घायल है। एएसपी दिव्यांग पटेल ने उस घटना की पुष्टि की है। उनके अनुसार शनिवार को एरिया डोमिनेशन के लिए नक्सल प्रभावित बासागुड़ा थाना क्षेत्र में जवान गए हुए थे। तभी बासागुड़ा से 6 किलोमीटर की दुरी पर मुर्दोगुण्डा के पास जैसे ही गाड़ी पहुंची वैसे ही घात लगाए बैठे नक्सलियों ने विस्फोट कर दिया। गाड़ी में छह जवान सवार थे। इस घटना में सीआरपीएफ के चार जवान घटनास्थल पर शहीद हो गए तथा एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। एक अन्य घायल है। अधि​कारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में पुलिस दल रवाना किया गया और शवों तथा घायल जवानों को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की गई। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव में 12 नवंबर को प्रथम चरण के लिए मतदान होगा। राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र और राजनांदगांव जिले के 18 सीटों के लिए मत डाले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *