हैदराबाद,वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पूरी टीम पहली पारी में लंच के समय 367 रन पर आउट हो गयी। ऐसे में पहली पारी के आधार पर भारत को 56 रन की बढ़त मिल गयी। इससे पहले मेहमान वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 311 रन बनाये थे। भारत की तरफ से पहली पारी में सबसे ज्यादा रन ऋषभ पंत ने बनाए है। ऋषभ 92 रन बनाकर आउट हुए, अजिंक्य रहाणे 80 भी रन बनाकर पेवेलियन लौटे जबकि रविचंद्रन अश्विन 35 रन और कुलदीप यादव 6 रन बनाए हैं। भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने अपनी टीम को तेज शुरुआत दी थी। पिछले टेस्ट में शानदार शतक लगाने वाले पृथ्वी ने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में धुनते हुए 39 गेंदों में अर्धशतक बनाया। पृथ्वी महज 53 गेंदों में 11 चौकों और 1 छक्के की मदद से 70 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, इंग्लैंड दौरे पर फेल रहे केएल राहुल दूसरे टेस्ट में भी कुछ खास नहीं कर पाए। उन्हें 4 रन पर वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने बोल्ड किया। इसके बाद दूसरी पारी में वेस्ट इंडीज ने 35 रन बना लिए थे। सलामी बल्लेबाज ब्रेथवेट और पावेल खाता खोले बिना ही पेवेलियन लौट गये जबकि होप और हेटमिलर क्रीज़ पर हैं।
56 रन की बढ़त के साथ भारत ने बनाये 367 रन, विंडीज की खराब शुरुआत