कैलाश खेर पर यौन उत्पीड़न का दूसरा आरोप आया सामने गायिका सोना ने कहा ‘उन्होंने मेरी जांघ पर हाथ रख दिया’

नई दिल्ली, गायिका सोना महापात्रा ने ट्विटर पर खेर के अनुचित व्यवहार को लेकर आरोप लगाते हुए ट्वीट किया ‘मैं कॉन्सर्ट (संगीत कार्यक्रम) पर चर्चा के लिए कैलाश से ‘पृथ्वी कैफे’ में मिली थी, जिसमें (कॉन्सर्ट में) हम दोनों के बैंड प्रस्तुति देने वाले थे. सामान्य बातचीत के बाद उन्होंने मेरी जांघ पर हाथ रख दिया और कहा तुम बहुत सुंदर हो, खुश हूं कि संगीतकार ने तुम्हें चुना, अभिनेता (राम) को नहीं. मैं उसके तुरंत बाद ही वहां से निकल गई.’
उन्होंने दावा किया कि उनके द्वारा झिड़के जाने के बाद भी कैलाश ने उत्पीड़न जारी रखा. ढाका में कॉन्सर्ट के दौरान भी अभद्रता की.उन्होंने लिखा, ‘कैलाश यहीं नहीं रूके. ढाका पहुंचने के बाद और आयोजकों के साथ समारोह स्थल तक जाते समय वे मुझे फोन करते रहे और जब मैंने फोन नहीं उठाया तो उन्होंने आयोजकों के फोन से मुझसे संपर्क किया और कहा कि ‘साउंडचेक’ में ना जाकर उनसे उनके कमरे में मिलूं.‘ मी टू अभियान के बाद कैलाश खेर पर यह दूसरा आरोप है, इससे पहले एक महिला पत्रकार ने भी खेर पर आरोप लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *