भोपाल,मध्य प्रदेश में गठबंधन किसी भी बड़ी पार्टी के बीच नहीं हो पाया है। इस बीच गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) ने ऐलान कर दिया है कि उनकी पार्टी 230 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने 22 प्रत्याशियों की पहली सूची भी जारी कर दी है।
पार्टी ने घोषणा की है कि प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। अगली सूची 16 अक्टूबर तक जारी की जाएगी। गोंगपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दरबू सिंह उइके ने गठबंधन के मसले पर कांग्रेस पर लंबे समय से गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का फोन आया है। हमने 11 सीटों को लेकर बात रखी थी। लेकिन, वे हमें टाल रहे थे। ऐसे में हमने उनसे गठबंधन नहीं किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा से अभी गठबंधन की कोई बात नहीं हुई है।
230 सीटों पर लड़ेगी गोंगपा, 22 प्रत्याशियों की सूची जारी