रायपुर,छत्तीसगढ़ में महिलाओं पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस और भाजपा दोनों एक दूसरे पर महिलाओं के अपमान का आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस ने कहा की दुर्ग में भाजपा के राष्ट्रीय नेता अमित शाह महिला सम्मेलन में आते हैं और उस महिला सम्मेलन में महिलाओं का ऐसी घिनौनी अपमान हुआ की छत्तीसगढ़ की बहू-बेटी का अंडर गारमेंट्स भी चेक किया गया कि कहीं यह काले कलर में तो नहीं है। छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी नेताम ने कहा कि यदि काला अंडर गारमेंट पाये जाते तो उसे उतरवा लिया जाता।
भाजपा के नेताओं को इतना काला रंग से क्यों डर लग रहा है? काले कारनामे किए है इसीलिए आज वह काले रंग से इतना भयभीत हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान की बात करती है, उनकी सुरक्षा की बात करती है, सशक्तीकरण की बात करती है और ऐसी कारनामा करते हैं। उधर,भाजपा ने कहा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल महिला विरोध के खतरनाक मनोरोग से ग्रस्त हैं,भाजपा ने कहा महिलाओं के अंत:वस्त्र उतारे जाने की झूठी बातें फैलाने का दुष्चक्र फ़ैलाने का उन पर आरोप लगाया है। चलाने का कुत्सित प्रयास करते हुए भूपेश बघेल को महिलाओं के रोष का सामना करना पड़ा।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पूजा विधानी ने कहा कि बघेल अपनी अमर्यादित भाषा को तमगा समझ, छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता के समक्ष पूरी बेशर्मी के साथ ताल ठोंक कर छत्तीसगढ़ की अस्मिता और सद्भावना को तार-तार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कवर्धा में हुए पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष भूपेश बघेल ने महिलाओं के अंत:वस्त्र उतारने जैसी अभद्र टिप्पणी की जिससे आहत क्रोधित और शर्मसार हो सम्मेलन में उपस्थित महिलाएं सभा में उठ के प्रस्थान कर गयीं। सभास्थल में उपस्थित छत्तीसगढ़ की महिलाएं यह कहते हुए देखी गयी कि नवरात्रि के समय ऐसी महिला विरोधी टिप्पणी का खामियाजा कांग्रेस को भुगतना होगा
महिलाओं पर कांग्रेस -भाजपा में रार,दोनों ने एक-दूसरे पर लगाया महिलाओं के अपमान का आरोप