प्रेम प्रसंग में विफल रहने पर गैरेज में खडी कार में लगा दी आग

बुरहानपुर, गणपति नाका थाना क्षेत्र के नागझिरी मोहल्ले में एक व्यक्ति के द्वारा पूरानी रंजीश को लेकर घर के बाहर गैरज में खडी कार में आग लगा दी मकान में किराए से क्लिनीक संचालित करने वाले डॉक्टर ने यह नजारा देखा और मोहल्ले वासियों को सूचना दी आग की लपटे इतनी तेज थी कि किसी ने गैस की टंकी फटने के डर से आग बुझाने का प्रयास नहीं किया सूचना पर पहुंची फायर फायटर ने आग पर काबू किया घटना से मोहल्ले के रहवासी आक्रोशित हो गए और पुलिस से तत्काल बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की मौके पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी पहुंचे और उन्होने गुस्साए लोगों को समझाईश दी. पुलिस ने फिलहाल एक युवक को हिरासत में ले लिया है पुलिस के अनुसार मामले की पूरी जांच कर मकान मालिक की शिकायत पर आगजनि व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा। यह मामला प्रेम प्रसंग से जुडा होने के चलते एक पक्ष के द्वारा इस घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। गणपति थाना क्षेत्र के नागझिरी में 15 दिन से विवाद की स्थिति बन रही थी जिस के चलते पुलिस प्रशासन के द्वारा सीवीआर वैन को तैनात किया गया था जिसे शुक्रवार को ही यहां से हटाऐ जाने के बात शनिवार की दोपहर को यह घटना घटित हुई है। वहीं पुलिस का इस मामले में कहना है कि नागझिरी क्षेत्र में स्थिति पूर्ण रूप से नियंत्रित है। :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *