जबलपुर,जबलपुर विकास प्राधिकरण के संचालक मण्डल ने उच्च न्यायालय द्वारा जारी किये गये निर्णय के परिप्रेक्ष्य में समदड़िया मॉल का नाम सर्वसम्मति से ’’संस्कार मॉल’’ रखा गया। इसके साथ ही उच्च न्यायालय के द्वारा लिये गये अन्य बिन्दुओं पर विधिक एवं नियमानुसार कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया। ज्ञातव्य हो कि उच्च न्यायालय ने अपने निर्णय के तहत् समदड़िया मॉल की लीज निरस्त करते हुये जेडीए को पूर्णरुपेण मालिकाना हक देने का फैसला सुनाया था जिसके तहत् समदड़िया मॉल का नाम परिवर्तित किया गया।
आश्रय स्थल का नामकरण
प्राधिकारण की योजना क्रमांक-14 आईएसबीटी के समीप बन रहे वृहद शॉपिंग काम्पलेक्स की नामकरण स्व. त्रिवेणी प्रसाद रिछारिया के नाम रखते हुए विशाल पचौरी काम्पलेक्स में पक्षी आश्रय स्थल का नाम स्व. जमना प्रसाद अग्रवाल के नाम करने का संचालक मंडल द्वारा निर्णय लिया गया।
7 वां वेतनमान स्वीकृत
जबलपुर विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को प्राधिकरण संचालक मण्डल ने सर्वसम्मिति से सातवां वेतनमान देने की स्वीकृति प्रदान की गई।
समदड़िया मॉल का नाम बदला अब कहलायेगा ’’संस्कार मॉल’’