हेजल ने एक चैट शो में किया खुलासा हॉलिवुड में भी काम कर चुकी हैं

मुंबई,क्या आप जानते हैं कि क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी हैजल कीच हॉलिवुड में भी काम कर चुकी हैं। जी हां, हाल ही में एक चैट शो में हेजल ने खुलासा किया है कि वह हॉलिवुड की फिल्म ‘हैरी पॉटर’ में काम कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म की तीनों ही सीरीज ‘हैरी पॉटर एंड फिलॉस्फर स्टोन’, ‘हैरी पॉटर एंड द चैंबर ऑफ सीक्रेट्स’ और ‘हैरी पॉटर एंड द प्रिजनर ऑफ अजकाबन’ में वह एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम कर चुकी हैं। इस फिल्म में उन्होंने स्कूल की स्टूडेंट का किरदार निभाया है। हेजल ने हैरी पॉटर सीरीज में काम करने का अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया। उन्होंने कहा, ‘हॉलिवुड की फिल्मों में प्रफेशनल्स की भरमार है। वहां छोटी सी छोटी चीजों को गंभीरता ले लिया जाता है। 16 साल की उम्र में बच्चों से ऐक्टिंग करवाना मुश्किल होता है, इसलिए उन्हें ट्यूशन और ट्रेनिंग भी दी जाती है। शूटिंग के दौरान हर बार मेकअप एक जैसा हो, इस पर भी काफी मेहनत की जाती है।’ वैसे बता दें कि सलमान खान और करीना कपूर की फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ में हेजल के अभिनय को काफी सराहा गया था। इस फिल्म में करीना की बेस्ट फ्रेंड माया के किरदार ने उन्हें बॉलिवुड में एक नई पहचान दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *