बालीवुड में नए टैलेंट्स को पहचान दिलाने का चलन है : सलमान

मुंबई, बालीवुड में नए टैलेंट्स को पहचान दिलाने के लिए हमेशा आगे आने वाले सलमान ने हाल ही में इसकी पीछे की वजह भी बताई है। जी हां, बॉलिवुड में न्यूकमर्स को एंट्री दिलाने वाले सलमान ने बताया कि आखिर वह क्यों नए चेहरों को चांस देते हैं। सलमान ने कहा, ‘यह एक रिवाज की तरह चलता आ रहा है। जब मैं नया था तो मुझे फ्रेश चेहरे के रूप में लॉन्च किया गया था और अब जब मैं एक स्टेबल पोजिशन में हूं, तो अब मेरी बारी है कि मैं नए जोश से भरे टैलंट्स का साथ दूं।’ बता दें कि हाल ही में सलमान फिल्म ‘रेस 3’ में नजर आए थे। अब उनकी आने वाली फिल्म ‘भारत’ कलाकारों के चुनाव को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म से किनारा कर लिया था। सलमान के अलावा इस फिल्म में कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, तब्बू, सुनील ग्रोवर जैसे सितारे भी काम कर रहे हैं। यहां बतादें कि बॉलिवुड के सुपरस्टार सलमान खान नए चेहरों को मौका देने के लिए जाने जाते हैं। जरीन खान, स्नेहा उलाल, डेजी शाह और सूरज पंचोली के अलावा कई ऐसे चेहरे हैं जिन्हें सलमान ने बॉलिवुड में लॉन्च किया है। अब बारी है उनके बहनोई आयुष शर्मा और वरीना हुसैन की, जिन्हें सलमान ने फिल्म ‘लवरात्री’ में मौका दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *