रायपुर,भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कल छत्तीसगढ़ आ रहे हैं,वह यहाँ दुर्ग में महिला सम्मलेन में शामिल होंगे. शाह का यह प्रथम दुर्ग आगमन होगा.इसमें महिलाओं से जुड़े विषयों को प्राथमिकता दी जा रही है. उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं की राजनीति में सहभागिता और सम्मान के क्षेत्र में भी हमेशा से एक उदाहरण प्रस्तुत किया है. पार्टी ने महिला आरक्षण का विचार प्रस्तुत किया था. सड़क से लेकर संसद तक भाजपा इस विषय पर हमेशा मुखर रही है.
जबकि भाजपा ने संगठन में महिलाओं का एक तिहाई प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया है. भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने संगठन में मातृशक्ति का आरक्षण है. भाजपा ने पंचायतों में महिलाओं को पचास प्रतिशत और निकायों में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर हमारा गौरव बढ़ाया है. केंद्र और मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के नेतृत्व में पिछले पंद्रह वर्ष से भाजपा की सरकार ने महिलाओं के उत्थान में उल्लेखनीय कार्य किये हैं. देश भर में उज्ज्वला योजना के माध्यम से करोड़ों महिलाओं को चूल्हे-चौके के धूल-धूएं से मुक्ति दिलाना, एक इतना बड़ा कार्य है जिसके लिए प्रदेश-देश की महिलायें माननीय मोदी जी को धन्यवाद देती है.
स्काय योजना में छग की महिलाओं को लाखों मोबाइल देना, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, नोनी सुरक्षा योजना, छग में राशन कार्ड पर माहिला मुखिया का नाम देने का निर्णय, उनके नाम रजिस्ट्री होने पर शुल्क में दो प्रतिशत छूट, कन्यादान योजना, सरस्वती सायकल योजना आदि ऐसे दर्ज़नों कार्य हैं जिसके द्वारा छत्तीसगढ़ शासन ने महिला सशक्तिकरण में उल्लेखनीय भूमिका का निर्वहन किया है. महिलाओं का संस्थागत प्रसव की दर लगातार बढना, शुशु और मातृ मृत्यु दर पर प्रभावी नियंत्रण, उनके रोजी रोजगार की व्यवस्था, पीएससी में छत्तीसगढ़ की महिलाओं को 45 वर्ष की उम्र तक अवसर देने का निर्णय और इन सबके प्रभावी इम्प्लीमेंटेशन ने वास्तव में प्रदेश में क्रान्ति का सूत्र पात किया है.