जन आशीर्वाद यात्रा की ड्यूटी में जा रही पुलिसकर्मियो की बस दहोटा घाट पर पलटी, हेड कांस्टेबल कि मौत, दर्जन भर घायल

भोपाल,मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा ड्यूटी में जा रही पुलिस से भरी बस अनियंत्रित होकर राजधानी के नजदीक शाहगंज थाना क्षेत्र में खटपुरा के पास दहोटा घाट पर पलट गई, इस हादसे में एक पुलिस हेड कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक दर्जन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिये मिसरोद मे स्थित निजी अस्पताल मे रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे के आसपास की बताई जा रही है, बताया गया है कि भोपाल से सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा में ड्यूटी के लिए पुलिस से भरी बस सीएम के गृह जिले सीहोर के शाहगंज जा रही थी, पुलिस बस में 30 से ज्यादा पुलिस कर्मी सवार थे। घटना में टीआई सब इंस्पेक्टर सहित कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए, जिसमें 1 दर्जन गंभीर घायलों को भोपाल रेफर किया गया। हादसे में रापधानी मे पदस्थ ट्रैफिक विभाग के हेड कांस्टेबल अशोक यादव की मौत हो गई। बताया गया है कि शाहगंज औबेदुल्लागंज मार्ग के मोड़ पर बस अचानक बेकाबू हो गई, और चालक के नियंत्रण खो देने के कारण बस पलट गई, घटना की जानकारी मिलते ही शाहगंज थाना पुलिस टीम के घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए रेफर कराया। गौरतलब है कि जन आशीर्वाद यात्रा मंगलवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर के दौरे पर है यात्रा बकतरा बुधनी होते हुए सलकनपुर पहुंचेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *