पद्मा शुक्ला ने भाजपा छोड़ी कांग्रेस में कर रही प्रवेश,BJP महाकुम्भ से पहले पार्टी को बड़ा नुक्सान

कटनी,मध्यप्रदेश समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष पद्मा शुक्ल ने आज भाजपा और बोर्ड के अध्यक्ष के पदों से इस्तीफा दे दिया है.वह कांग्रेस में शामिल हो रही हैं.उन्होंने इस्तीफा एक पत्र के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को भेजा है.उनके कांग्रेस में शरीक होने का एलान प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने किया.सूत्रों के अनुसार वह अपने समर्थकों के साथ कमलनाथ की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगी यह कार्यक्रम कमलनाथ के छिंदवाड़ा में होगा.कल भोपाल में भाजपा का प्रान्त व्यापी कार्यकर्ता महाकुम्भ है ऐसे में शुक्ल का भाजपा छोड़ कांग्रेस में जाने से पूरी पार्टी सकते में है.उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा भी दिया गया था.सूत्रों का कहना है,भाजपा धनबल के तेजी से बढ़ते प्रभाव से वह खिन्न थी,उन्होंने कई बार कांग्रेस छोड़ भाजपा में आये और फिर मंत्री बने संजय पाठक का विरोध किया था.वह उन्हें अत्यधिक तवज्जो दिए जाने से भी खफा थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *