एके-47 राइफल की तस्करी करने वालों की संपत्ति जब्त होगी

जबलपुर, एके-47 राइफल्स तस्करी मामले में लिप्त आरोपियों की संपत्ति जब्त करने पर विभागीय विचार चल रहा है। उधर एके-47 राइफल्स की तस्करी में पकड़े गए आरोपियों के रिकार्ड बिहार और म.प्र. पुलिस खंगाल रही है। वरिष्ठ पुलिस ऑफिसर खुद मामले की जांच कर रहे हैं।
एके-47 तस्करी काण्ड को खोलने वाली मुंगेर पुलिस आरोपियों के बयानों के आधार पर जांच कर रही है। इस बीच पुलिस अफसर आरोपियों के जेल जाने के बाद अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रहे हैं। दूसरी तरफ जबलपुर पुलिस और मुंगेर पुलिस ऐसे आरोपियों की संपत्ति को राजसात करवाने में जुटे हुये हैं। सूत्रों का कहना है कि आरोपियों ने तस्करी के दौरान बेनामी संपत्ति बनाई है, जिनके द्वारा बनाई हुई संपत्तियों की जांच की जा रही है। अब एके-47 की तस्करी में शामिल हथियार तस्करों की संपत्ति जब्त की जायेगी। पुलिस आरोपितोें की संपत्ति का ब्यौरा जुटाने में जुट गई है। मुंगेर पुलिस के सूत्रों की माने तो हथियार तस्करी में जेल भेजे जा चुके इमरान, शमशेर, नियाजुल और रिजवाना खातून की संपत्ति का पता लगा रही है। प्रीवेंशन ऑफ मनी लांड्रिग एक्ट पीएमएलए के तहत सभी आरोपितों की संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा जायेगा। वहीं अनुसंधान के दौरान जिनकी भी संलिप्तता की बात सामने आयेगी, उन सभी के खिलाफ संपत्ति जब्त करने की कार्यवाही की जायेगी। एके-47 प्रकरण में पुलिस की इंवेस्टीगेशन जारी है। तस्करी किये गये एके-47 रायफल की बरामदगी और तस्करी के धंधे में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिये लगातार छापामारी की जा रही हैै।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *