लीमा,पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टयानो रोनाल्डो का कहना हे कि उनके बेटे रोनाल्डो जूनियर को उनके स्तर तक पहुंचने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। सुसाओल के खिलाफ जुवैंट्स के लिए अपना गोल करने वाले रोनाल्डो ने कहा कि आठ साल के उनके बेटे में बेशक फुटबॉल को लेकर काफी जुनून है पर उसे मेरे स्तर तक पहुंचने के लिए जुनून के साथ-साथ सख्त मेहनत भी करनी होगी। रोनाल्डो जब फुटबॉल स्टार नहीं बने थे तब एक अफेयर के बाद रोनाल्डो जूनियर का जन्म हुआ। रोनाल्डो को इस मामले में अपनी प्रेमिका पर भरोसा नहीं था और उसने बच्चे का बाकायदा डीएनए टेस्ट भी करवाया था। रिजल्ट सही आने पर उन्होंने उस महिला से अनुबंध कर बच्चे के सारे अधिकारी हासिल कर लिए थे।
बेटे को मेरे स्तर तक पहुंचने कड़ी मेहनत करनी होगी : रोनाल्डो