रायपुर,मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष डी.एस. मिश्रा को शपथ दिलाई। उन्होंने मिश्रा को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्य प्रशासनिक सुधार आयोग के अध्यक्ष सुयोग्य कुमार मिश्र, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कम्पनियों के अध्यक्ष शिवराज सिंह, मुख्य सचिव अजय सिंह, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव,अमन कुमार सिंह, उर्जा विभाग के विशेष सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रजत कुमार, सहित आयोग के सदस्यगण उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग के नवागत अध्यक्ष मिश्रा ने ली शपथ