जीताऊ उम्मीदवार को टिकट देने से भाजपा को होगा फायदा

भोपाल, मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चौथी बार सरकार बनाने के लिए प्रदेश को नाप रहे हैं। उनका दावा है कि इस बार पार्टी को 200 सीटो पर जीत मिलेगी। लेकिन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर इस बारे में कुछ और राय रखते हैं। अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने एक बार फिर चौंकाना वाला बयान दिया है। भाजपा प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाने में सफल होगी या नहीं इस सवाल के जवाब में गौर ने कहा कि भाजपा चौथी बार सरकार तो बनाएगी लेकिन इस बार पहले से कम सीट पार्टी के खाते में आएंगी। यह बात मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कही।
गौर ने कहा कि इस बार चुनाव से पहले कोई खास लहर नजर नहीं आ रही। पिछले चुनाव में मोदी लहर थी। माहौल भाजपा के हक में था। इस बार विधानसभा चुनाव के नतीजे उम्मीदवारों पर निर्भर करेंगे। जीताऊ उम्मीदवार से ही पार्टी को चुनाव में फायदा होगा। क्या इस चुनाव में एससी एसटी एक्ट का प्रभाव देखने को मिलेगा। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सवर्ण और ओबीसी वर्ग ही भाजपा का बड़ा वोटबैंक है। उन्होंने ही पार्टी को बनाया है। इस कानून में बदलाव की मांग थी। इस कानून में बेल का अधिकार मिलना चाहिए। सवर्ण चाहें जितने नाराज हो जाए ये नाराजगी इस तरह है जैसे पत्नी पति से भले कितना नाराज हो जाए लेकिन उसे रहना पति के साथ ही पड़ता है। इसलिए सामान्य और पिछड़ा वर्ग के वोट भाजपा को ही मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *