जयपुर में मिले एक लाख फर्जी मतदाता

जयपुर,राज्य की मतदाता सूची में फर्जी मतदाता होने की कांग्रेस की शिकायत सही मिल रही है कांग्रेस ने चुनाव आयोग को शिकायत की थी कि राज्य की मतदाता सूची में 25 लाख फर्जी मतदाता है। इस शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने राज्य के चुनाव निर्वाचन विभाग को इसकी जांच के निर्देश दिए थे।
चुनाव आयोग के निर्देश के बाद सभी कलेक्टर जिलावार इन मतदाता सूची की जांच कर रहे है जयपुर जिले के दस लाख मतदाताओं में से एक लाख 12 हजार मतदाता फर्जी मिले है। इन्हें मतदाता सूची से हटाने का काम किया जा रहा है जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर सिद्धार्थ महाजन के अनुसार जिले की 19 विधानसभा सीटो पर 10 लाख वोटरों की जांच की गई थी इनमें एक व्यक्ति के कई जगह नाम सामने आए। कुछ ऐसे भी थे जिनकी मौत हो चुकी थी कई ऐसे नाम भ्ीा थे जो अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में थे इन सभी को हटाया जा रहा है। चुनाव निर्वाचन विभाग के पास एक सॉफ्टववेयर है जो फर्जी नामों की जांच करता है यह साफ्टवेयर डालते ही यह 20-20 के ग्रुप में ऐसे चेहरों की पहचान करता है जो समान और मिलते जुलते है इनकी जांच की जाती है समान चेहरे वालों के एक नाम होने पर उसे चिन्हित कर लिया जाता है ऐसे नाम मतदाता सूची से हटा दिए जाते है। चुनाव निर्वाचन विभाग की जांच में अकेले जयपुर जिले की 19 विधानसभा सीटों में ही 1 लाख से अधिक मतदाता मिले है इस हिसाब से राजस्थान की 200 सीटों पर 20 लाख मतदाता जो फर्जी होने की शिकायत पुख्ता हो गई है आयोग की जांच पूरी होने के बाद ही फर्जी मतदाताओं की कुल संख्या सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *