रायपुर, छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल द्वारा मुख्यमंत्री रमन सिंह को विकास पर बहस की चुनौती देने के बाद राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने आज बघेल को कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास पर बहस के लिए आप से कई बार बहस की गई है इसलिए यदि कांग्रेस गंभीर है तो राहुल गांधी को बहस के लिए बुलाएं पाण्डेय ने कहा कि आप खुद ही जगह व समय तय कर लें, वे मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को बहस के लिए तैयार कर लेंगे। इसी बीच प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने ट्वीट कर बघेल से कहा की सीधे सीएम को चुनौती देने से लगता है की उन्हें सीएम प्रत्याशी बनाया गया है,उन्होंने कहा की क्या टीएस सिंहदेव और उइके जी को इस बारे में बता ही दिया होगा.उधर, प्रदेश प्रवक्ता श्रीचंद सुंदरानी ने चुनौती दी कि मुख्यमंत्री से खुली बहस करने से पहले वह मुझसे बहस कर लें। विकास पर हर सवालों का जवाब देने को हम तैयार हैं। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में इन 15 वर्षों में जो विकास हुआ है। वो यदि कांग्रेस अध्यक्ष बघेल को नहीं दिखता इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं। उन्हें कहीं दृष्टि का दोष तो नहीं इसकी उन्हें जांच करानी चाहिए।