छिंदवाड़ा,कुण्डीपुरा थाना अंतर्गत ग्राम सहजपुरी निवासी एक किसान ने अपने ही खेत में लगे इमली के पेड़ से फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। घटना के संबंध में कुण्डीपुरा पुलिस ने बताया कि ग्राम सहजपुरी निवासी रेवाराम पिता भगवत परतेती(45) सोमवार की रात गांव में रहने वाली अपनी बहन उर्मिला के घर जन्माष्टमी मनाने गया था। यहां से वह देर रात अपने घर के लिए जाने कहकर निकला था और दूसरे दिन मंगलवार को उसका शव खेत में लगे इमली के पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने बताया कि फिलहाल रेवाराम के फांसी लगाने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मासूम की संदिग्ध हालत में मौत
लावाघोघरी थाने की कोहटमाल निवासी छह वर्षीय मासूम की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। घटना के संबंध में अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार कोहटमाल निवासी श्रद्धा पिता कमलेश नागवंशी(6) को मृत अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया था। पुलिस को दिए बयान में मृतिका की मां अंजुला नागवंशी ने बताया कि सोमवार की रात उसने अपनी बेटी के साथ रात 9 बजे खाना खाया था और दोनों सो गए थे। सुबह करीब 8 बजे उनकी बेटी श्रद्धा अचानक उल्टियां करने लगी तो परिवार वालों ने अस्पताल ले आए जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस उसकी मौत के कारणों का पता लगा रही है।
किसान ने खेत में लगाई फांसी