बिलासपुर की जेल से नवीन पटनायक को मिली जान से मारने की धमकी

बिलासपुर बिलासपुर की केंद्रीय जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी ने धमकी भरा खत लिखकर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को जान से मारने की धमकी दी है और 50 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय जेल में डकैती और हत्या जैसे गंभीर आपराधिक मामलों में सजा भुगत रहे एक कैदी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री को धमकी भरा पत्र लिखकर 50 करोड़ रुपये की मांग की है। रविवार को ओडिशा पुलिस से बिलासपुर पुलिस को जानकारी मिलने के बाद पुलिस के अधिकारी जांच के लिए जेल पहुंचे। पूछताछ के बाद कैदी ने खुद को लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए पत्र लिखना स्वीकार कर लिया। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *