कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए नेपाल से ल्हासा के लिए रवाना हुए राहुल गांधी

काठमांडू,कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए ल्हासा के लिए रवाना हो गए। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार राहुल गांधी त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोपहर एक बजे रवाना हुए। सुरक्षा कारणों से उनकी यात्रा का ब्यौरा गोपनीय रखा गया है। गौरतलब है कि 26 अप्रैल को कर्नाटक की यात्रा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष के विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण विमान बाईं ओर तेजी से झुक गया और तेजी से नीचे आने लगा था इसके बाद हालांकि विमान संभल गया और सुरक्षित नीचे उतरा। इसके तीन दिन बाद 29 अप्रैल को गांधी ने एक रैली के दौरान कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने की घोषणा की थी। राहुल गांधी ने शुक्रवार को टि्वटर पर उपनिषदों से लिया गया संस्कृत का एक ‘श्लोक’ लिखा और उसके साथ कैलाश पर्वत की एक तस्वीर पोस्ट की।
शुक्रवार को कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि इस तीर्थयात्रा का उद्देश्य देश और उसके लोगों की समृद्धि तथा सफलता के लिए भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करना है। यह यात्रा करीब 12 दिन में पूरी होगी। हालांकि, उन्होंने सुरक्षा कारणों को लेकर यात्रा के मार्ग के बारे में नहीं बताया। सुरजेवाला ने कहा,‘शिव भक्त कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रवाना हुए, जहां वह भगवान शिव के निवास स्थान कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील की परिक्रमा करने वाले है। यात्रा में करीब 12 से 15 दिन का समय लगेगा। लेकिन सुरक्षा कारणों से सटीक मार्ग के बारे में नहीं बताया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *